फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ‘अरोमा मिशन’ को मिला राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार

विज्ञापन
‘अरोमा मिशन’ को मिला राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी स्थित केंद्रीय औषधि एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी के नेतृत्व में संचालित ‘अरोमा मिशन’ को साल- 2025 के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान सुगंधित फसलों के क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचार, अनुसंधान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिल रहा है। डॉ. त्रिवेदी ने इस मिशन से जुड़ी वैज्ञानिकों की पूरी टीम को इस पुरस्कार का हकदार बताया है। यह राष्ट्रीय पुरस्कार सीमैप के साथ ही एनबीआरआई और अन्य लैब व इनसे जुड़े वैज्ञानिकों की सामूहिक उपलबि्ध है। डाॅ. आलोक कालरा, डाॅ. अनिल त्रिपाठी, डाॅ. अजीत शासनी, डाॅ. संजय कुमार, डाॅ. रमेश कुमार, डाॅ. सुदीप टंडन की इस मिशन में विशेष भूमिका रही है।
विज्ञापन

भारत लेमनग्रास ऑयल का सबसे बड़ा निर्यातक

डाॅ प्रबोध कुमार त्रिवेदी के अनुसार अरोमा मिशन की बदाैलत हम देश के 25 राज्यों के लगभग 50 हजार हेक्टेयर की जमीन पर औषधीय व सगंध पौधों की खेती हो रही है। प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाते हुए मिशन से जुड़े किसानों की आय दोगुनी से भी ज्यादा हुई है। अब भारत लेमनग्रास ऑयल का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया हैं। पहले हम इसके आयातक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें