फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से जनरल मर्चेंट की दुकान में लगी आग, सबकुछ हो गया खाक

Sat, 23 Sep 2017 10:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आग से खाक हुआ दुकान का सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत  शुक्रवार देर रात जनरल मर्चेन्ट की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से पूरी दुकान जलकर राख हो गई। दुकान से धुआं निकलता देख मालिक ने दुकानदार को आग लगने की सूचना दी। दुकानदार के अनुसार, फायर स्टेशन सूचना देने के लिए फोन किया तो एक घंटे तक कोई रिस्पांस ही नहीं मिला और जब दमकल की गाड़ियां पहुंची तो सबकुछ जलकर खाक को चुका था।
विज्ञापन


कृष्णानगर थाना क्षेत्र के 551क/346 मधुबन नगर में किराए की दुकान लेकर मर्चेन्ट शॉप चलाने वाले अमित कुमार खण्डेलवाल पुत्र बद्री प्रसाद खण्डेलवाल की दुकान में शुक्रवार की रात अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

धुआं निकलता देख दुकान मालिक सिद्वार्थ बाजपेई ने जनरल मर्चेन्ट दुकानदार अमित को दुकान में आग लगने की सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पँहुचे अमित ने फायर स्टेशन के कंट्रोल रूम को  101 नम्बर पर फोन करना चाहा लेकिन आधे घण्टे तक फायर कंट्रोल रूम का फोन ही नही उठा तो उन्होंने मजबूरन 100 नम्बर पर सूचना दी। सूचना के एक घण्टे बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी मसक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें