फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दशहरे पर अग्नि सुरक्षा के लिए दमकल विभाग तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दशहरे पर अग्नि सुरक्षा के लिए दमकल विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने आग की घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल के साथ 46 दमकल और 300 कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


चीफ फायर अफसर अंकुश मित्तल ने बताया कि बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों सहित करीब 30 स्थलों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। प्रत्येक दमकल पर चार जवान तैनात हैं। अन्य कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। सभी नौ फायर स्टेशनों के एफएसओ को अलर्ट कर दिया गया है। आग की सूचना मिलते ही तत्काल गाड़ी मौके पर रवाना होंगी।

आग लगने पर यहां दें सूचना

हजरतगंज फायर स्टेशन : 9454418642

इंदिरानगर फायर स्टेशन : 9454418650

पीजीआइ फायर स्टेशन : 9454418646

चौक फायर स्टेशन : 9454418644

गोमतीनगर फायर स्टेशन : 9454418658

आलमबाग फायर स्टेशन : 9454418648

सरोजनीनगर फायर स्टेशन : 9454418656

बीकेटी फायर स्टेशन : 9454418652

गोसाईंगंज फायर स्टेशन : 7839861686
दशहरे पर ड्रोन से रावण दहन स्थलों की निगरानी
लखनऊ। दशहरे पर मंगलवार को रावण दहन और शोभायात्रा के दौरान हुड़दंग रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश दिए हैं। शोभायात्रा और रावण दहन स्थलों की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। ऐशबाग रामलीला मैदान और कानपुर रोड जैसे प्रमुख स्थलों पर विशेष निगरानी होगी। इंटरनेट मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की निगरानी के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। शहर में करीब 70 से अधिक शोभायात्राएं निकलेंगी और 60 प्रमुख स्थलों पर रावण दहन होगा। प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पीएसी के जवान बोट और गोताखोरों के साथ तैनात रहेंगे। सुरक्षा में 100 दरोगा, 10 कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ और 550 अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें