फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपार्टमेंट की चौथी मंजिल में लगी आग, चार छात्राएं फंसी

Mon, 28 Apr 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में लगी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। कपूरथला में रविवार को नावेल्टी सिनेमा हाॅल के पास राम निवास अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर बने फ्लैट में आग लग गई। फ्लैट में रह रहीं चार छात्राएं लपटों में फंस गईं। दमकलकर्मियों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और चार गाड़ियों से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


फ्लैट बड़ा चांदगंज निवासी राम प्रकाश वर्मा का है। फ्लैट में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहीं चार छात्राएं किराये पर रहती हैं। दोपहर ढाई बजे किचन में आग लगी थी। यह देखकर छात्राएं घबरा गईं और शोर मचाते हुए बाहर निकल आईं। अन्य तलों पर रह रहे लोग भी बाहर आ गए। कुछ देर बाद छात्राएं सामान निकालने फिर फ्लैट में पहुंच गई। धुआं भरे होने के कारण वह फंस गई। सांस लेने में समस्या होने लगी।
इस दौरान अलीगंज पुलिस, एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत और एफएसओ इंदिरानगर सुनील कुमार टीम के साथ पहुंच गए। दमकलकर्मी दो टीमों में बंट गए। पहली टीम जीने के रास्ते फ्लैट में पहुंची और छात्राओं को बाहर निकाल लिया। दूसरी टीम हाइड्रोलिक प्लेटफार्म में बैठकर चौथे तल तक पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


नादरगंज : कनस्तर बनाने की फैक्टरी में लगी आग
सरोजनीनगर। अमौसी में रविवार को औद्योगिक क्षेत्र नादरगंज में कनस्तर बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से एक घंटे में आग बुझा ली। एफएसओ सुमित सिंह बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। नादरगंज में मेटल सीम नाम से कनस्तर बनाने की फैक्टरी है। रविवार तड़के कंपनी में मजदूर काम कर रहे थे। इस बीच मशीन में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई थी।

खेत में लगी आग, 15 बिस्वा फसल राख

नगराम। बचन खेड़ा गांव में रविवार दोपहर में किसान काशी प्रसाद के गेहूं के खेत में कटी पड़ी 15 बिस्वा गेहूं की फसल में आग लग गई। काशी प्रसाद और अन्य किसानों ने पंपसेट चलाकर दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। पर तब तक फसल राख हो चुकी थी। क्षेत्रीय लेखपाल आलोक वर्मा ने बताया कि आग से हुई क्षति की आंकलन रिपोर्ट तहसील भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें