फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाद्य सामग्री के दो मंजिला गोदाम में लगी आग, तीन घंटे मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Fri, 22 Nov 2024 06:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में खाद्य सामग्री के दो मंजिला गोदाम में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लखनऊ में गोमती नगर क्षेत्र में शुक्रवार को दो मंजिला खाद्य सामग्री के गोदाम में आग लग गई। हादसे से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से तीन घंटे मशक्कत करके आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


खरगापुर के गंगोत्री विहार में दीपांशु अग्रवाल का दो मंजिला खाद्य सामग्री का श्री बालाजी डिस्ट्रीब्यूटर नामक गोदाम है। गोदाम में ही बेसमेंट बना हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे बंद गोदाम के भूतल और बेसमेंट में आग लग गई। ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं के गुब्बार देख अगल-बगल के लोग घबरा गए। 

लोगों ने घटना की जानकारी दमकल और गोदाम मालिक को दी। दो गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव आग बुझाने में जुट गए। मगर आग और विकराल हो गई। इस पर सीएफओ मंगेश कुमार हजरतगंज, इंदिरानगर और पीजीआई फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां लेकर घटनास्थल पहुंचे।

दमकल कर्मियों का सांस लेना हुआ दूभर

गोदाम में भरे धुएं के कारण दमकल कर्मियों का सांस लेना दूभर हो गया। कर्मी बीआर सेट पहन कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने स्मोक एग्जॉस्ट से धुआं बाहर निकाला। फिर आग पर काबू पाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ गोमतीनगर ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के समय गोदाम में कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

लाखों का सामान जला

गोदाम मालिक दीपांशु के मुताबिक आग के कारण गोदाम में रखे बिस्किट, कुरकुरे सहित अन्य खाद सामग्री जल गई। घटना के कारण उनका लाखों का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें