काकोरी। पारा के मोहान रोड स्थित शकुंतला उपकेंद्र के अंतर्गत ज्ञानेंद्र विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात अचानक एलटी लाइन के एबीसी केबल में आग लग गई। देखते ही देखते केबल जलकर राख हो गया, जिससे करीब 50 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
अवर अभियंता अरशद अहमद के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे घटना की सूचना मिली। आग लगने से करीब 10 मीटर एलटी लाइन का एबीसी केबल पूरी तरह जल गया, जिसके कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबल को बदलने का काम शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात साढ़े ग्यारह बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।