फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: लखनऊ हाइवे पर धू-धूकर जल गईं दुकानें, लाखों का सामान राख

Sun, 12 Mar 2023 01:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा स्थित करनैलगंज में हाइवे के किनारे स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में लाखों का नुकसान होने की आशंका है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के करनैलगंज में लखनऊ हाईवे पर स्थित मौर्यनगर चौराहे की दुकानों में शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। भीषण आग की चपेट में कई दुकानें आ गईं। इससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच लोग इधर-उधर भागने लगे।

विज्ञापन


जानकारी मिलने पर अग्निशमन दल पहुंचा लेकिन आग का दायरा बढ़ने से दूसरी टीम भी बुलानी पड़ी। दमकल की दो गाड़ियों के आने पर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कई दुकानें जल गईं और लाखों का सामान राख हो गया।

ये भी पढ़ें - आयोग ने की निकायवार 20-27 प्रतिशत आरक्षण तय करने की सिफारिश, यहां जानें क्या होंगे इसके मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी अखिलेश की सक्रियता, तेलंगाना और तमिलनाडु के बाद पहुंचे गुजरात


आग लगने से आसपास के लोग सहमे रहे। आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें