फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लास्टिक के गोदाम, पराग डेयरी, टावर, झोपड़ी और सिलिंडर में लगी आग

Fri, 24 Apr 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केशव नगर में प्ला​स्टिक के गोदाम में लगी आग।
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बृहस्पतिवार को मड़ियांव में केशव नगर पुलिस चौकी के पीछे बने प्लास्टिक के गोदाम, हजरतगंज स्थित पराग डेयरी व पयागपुर टावर, तालकटोरा में झोपड़ी और आशियाना में खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पीछे बने गोदाम के साथ सर्वेंट क्वॉर्टर है। बृहस्पतिवार को गोदाम बंद था। वहां से गुजर रहे लोगों को गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठते दिखा। लोगों ने घटना की जानकारी दमकल और गोदाम मालिक केशवनगर निवासी अमित अग्रवाल को दी। कुछ ही देर में एफएसओ बख्शी का तालाब प्रशांत कुमार तीन गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने गोदाम के बगल बने जनरल स्टोर को आग की चपेट में आने से बचाया फिर करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

संकरी गलियों के कारण गोदाम तक नहीं पहुंच सकी गाड़ी
एफएसओ ने बताया कि घटनास्थल तक गलियों के संकरी होने के कारण गाड़ियां वहां तक पहुंच नहीं सकीं। ऐसे में पाइप जोड़कर पानी गोदाम तक पहुंचाया गया। इस दौरान जुटी लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मड़ियांव पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। एफएसओ ने बताया कि रात होने के कारण घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शुक्रवार को कारण साफ हो सकेगा।
विज्ञापन


हजरतगंज के जॉपलिंग रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे पराग डेयरी परिसर में लोहे के एंगल काटते समय निकली चिंगारी से डीजल पाइप में आग लग गई। हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दो गाड़ियों और टीम के साथ पहुंचे एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
उधर, हजरतगंज के मीराबाई मार्ग स्थित सरयू वीआईपी गेस्ट हाउस के पास बने सात मंजिला पयागपुर टावर से शाम करीब छह बजे धुआं उठने लगा। फायर अलार्म बजते ही दफ्तरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में पूरी इमारत खाली कराकर दमकल को घटना की जानकारी दी गई। एफएसओ हजरतगंज ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
वहीं, आशियाना के रजनीखंड निवासी अभिषेक के घर में बृहस्पतिवार को आयोजन था। पावर हाउस के सामने पार्क में खाना बनाया जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे एलपीजी गैस के रिसाव से सिलिंडर में आग लग गई। एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह ने टीम के साथ एक गाड़ी से आधे घंटे में आग बुझा ली। इसके अलावा तालकटोरा स्थित जलालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दोपहर करीब एक बजे तीन झोपड़ियों में भी आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब 30 मिनट में आग पर काबू कर लिया।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

केशव नगर में प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें