मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा भी पहुंच गए।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर बैंक मुख्यालय की सभी खिड़कियों को तोड़ा गया। आसपास धुआं निकलने के लिए रास्ता बनाया गया। इसके बाद करीब दो घंटे तक आग पर पानी की बौछार की गई। हजरतगंज फायर स्टेशन से तीन और चौक से एक गाड़ी मंगाई गई थी।
इंडियन ओवरसीज बैंक के मुख्यालय के पास पेट्रोल पंप है। उससे सटा है झलकारी बाई चिकित्सालय। अधिकारियों ने तत्काल बैंक के बाहरी हिस्से पर पानी डालना शुरू किया और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया।
सूचना पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे, डीसीपी मध्य दिनेश सिंह, एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा सहित कई अधिकारी पहुंच गए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक, बैंक में आग से निपटने के पर्याप्त संसाधन नहीं थे। जांच की जा रही है। वहीं, पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बैंक में आग पटाखे से लगी है।