लपटें बढ़ती देख बीकेटी व चौक से भी दो दमकल बुला ली गईं। शेर अली ने बताया कि करीब एक घंटे में टीन शेड तोड़कर आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग मंडी में फैलने से बच गई। अग्निकांड में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
अलीगंज स्थित नवीन गल्ला मंडी परिसर में शनिवार देर रात गेहूं के बोरों से भरे टीन शेड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें आसमान छूने लगीं तो मंडी में सो रहे पल्लेदारों में हड़कंप मच गया। सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से शेर अली की अगुवाई में दो दमकल लेकर पहुंची फायर फाइटर्स की टीम ने आग बुझानी शुरू की।
विज्ञापन