फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग में पांच लाख का माल खाक

Wed, 17 Mar 2021 02:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
आग से खाक हुए कपड़े। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बहराइच शहर के मुख्य बाजार के बिसात खाना लाइन में स्थित कपड़े की दुकान में अचानक आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक आग ने दुकान को अपने आगोश में लेकर सब कुछ राख कर दिया था।  अग्निकांड के दौरान बाजार के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


जिले की नगर कोतवाली के स्टीलगंज तालाब स्थित आजिम की एसएस कलेक्शन सूट के नाम से कपड़े की दुकान है। बुधवार भोर दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने घटना की जानकारी दुकान मालिक व फायर ब्रिगेड को दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दुकान के अंदर से आग की तेज लपटें निकलने लगी।

आग लगने की सूचना पर बाजार के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया तो आग और विकराल होती चली गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


दुकानदार ने बताया कि आग की घटना में लगभग पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग बुझने के बाद अन्य दुकानदारों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें