फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोभी लदे डाला में लगी आग... मची अफरातफरी; दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

Wed, 22 Jan 2025 05:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में किसान पथ में गोभी लदे डाला में आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में किसान पथ पर बुधवार दोपहर गोभी लाद कर जा रहे डाले में आग लग गई। लपटें उठते देख चालक बाराबंकी निवासी श्रवण कुमार गाड़ी साइड में लगाने के बाद कूद गया। दमकल की एक गाड़ी ने समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


पीजीआई एफएसओ मामचंद्र बड़गुजर के मुताबिक दोपहर करीब दो श्रवण गोभी डाले में लादकर अर्जुनगंज की तरफ जा रहे थे। किसान पथ खजौली के पास अचानक टायर में आग लग गई। आग की लपटें देख श्रवण कुमार ने गाड़ी को किनारे खड़ा कर दिया और मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 

शार्ट सर्किट से लगी आग

मौके पर पीजीआई फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने डाले को एक साइड पलटा और टायरों में लगी आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते हुए दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। डाले में आग कैसे लगी यह तय नहीं हो सका है। एफएसओ के मुताबिक आग शायद शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें