फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से बंथरा के शोरूम में लगी आग, थर्ड फ्लोर पर पूरा परिवार फंसा, हड़कंप

Fri, 23 Feb 2018 02:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बंथरा इलाके में कानपुर रोड पर बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से साहू फैशन शोरूम में आग लग गई। शोरूम के तृतीय तल पर सो रहे व्यवसायी का पूरा परिवार फंस गया। दम घुटता देख परिवार के सदस्यों ने खिड़की का शीशा तोड़कर नीचे छलांग लगाकर जान बचाई। इससे कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में शोरूम का सारा सामान जलकर राख हो गया। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं, पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

एसओ बलवंत शाही ने बताया कि बंथरा कस्बा निवासी राम नारायण साहू का कानपुर रोड पर तीन मंजिला मकान है। इसमें प्रथम व दूसरे तल पर साहू फैशन के नाम से उनका बेटा सुनील कपड़े व जूते-चप्पल को शोरूम चलाता है। जबकि तीसरे तल पर परिवार रहता है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब ढाई बजे मकान के निचले तल से अचानक आग भड़क उठी। थोड़े ही देर में आग ने प्रथम व दूसरे तल को भी चपेट में ले लिया। वहां से गुजर रहे रोडवेज बस चालक ने घटना की जानकारी बंथरा थाने पर दी।

इस बीच व्यवसायी का परिवार लपटों व धुएं से घिर गया। दम घुटने लगा तो व्यवसायी के परिवार ने प्रथम तल से कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग को कॉल की। दमकल कर्मियों ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 24 टैंकर पानी खर्च कर बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें