फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद सिलेंडर फटा, 20 लाख का नुकसान

Thu, 08 Aug 2024 10:47 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचाहार (रायबरेली)

सार

रायबरेली के ऊंचाहार में एक रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट से आग लग जाने से करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। अंदर सो रहे कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
जलकर राख हुआ सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेस्टोरेंट में शार्ट सर्किट के चलते मंगलवार की रात आग लग गई। आग लगने से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया और आग ने पूरे रेस्टोरेंट और भवन को जद में ले लिया। भवन के अंदर सो रहे कर्मियों ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग लगने से लगभग 20 लाख रुपए नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खोजनपुर गांव के पास बटोही रेस्टोरेंट स्थित है। मंगलवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे रेस्टोरेंट बंद हुआ। कुछ  रेस्टोरेंट कर्मी वहीं सो गए। रात लगभग 1 बजे बिजली के तार में स्पार्किंग हुई और आग लग गई। उस समय किसी को जानकारी नहीं हुई। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण किया तो घटना की जानकारी हुई। रेस्टोरेंट कर्मी जान बचाकर भागे और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इस दौरान काउंटर के पास रखा एक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे आग पूरे रेस्टोरेंट में फैल गई।

ये भी पढ़ें - प्रदेश के केंद्रीय हिस्से में खिसका मानसून टर्फ, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लाल किले पर ध्वजारोहण में शिरकत करेंगी राम की नगरी की राधा, उच्चतम बैंकिंग लेनदेन का बनाया नया रिकॉर्ड


मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। रेस्टोरेंट के संचालक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि आग लगने से फ्रिजर, एसी काउंटर, घी, शहद, चीनी, मिठाई, बर्तन, कुर्सी मेज, सोफा, एसी, पानी की बोतलें, खाने पीने का सामान व बर्तन सहित लगभग 20 लाख रुपये का सामान जला है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें