फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: चलती मालगाड़ी में आग लगने से हड़कंप, कोयला-खिलौने जलकर राख, दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही थी ट्रेन

Mon, 17 Jun 2024 10:52 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर के परसेंडी में दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही मालगाड़ी की एक बोगी में आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग में बोगी में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
 
विज्ञापन
मालगाड़ी में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के परसेंडी रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात एक चलती मालगाड़ी में आग लग गई। आग मालगाड़ी की एक बोगी में लगी थी। आग की चपेट में आकर बोगी में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। यह मालगाड़ी दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रही थी। बोगी में कोयले के गत्तों के साथ खिलौने व अन्य सामान रखा हुआ था।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। रातभर बोगी में लगी आग बुझाने का काम चलता रहा। सोमवार सुबह भी दमकल कर्मी आग बुझाते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। वहीं, आग लगने के बाद बोगी को अलग करके मालगाड़ी को अपने गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।



ये भी पढ़ें - यूपी में बिजली कटौती और दर बढ़ोतरी के प्रस्ताव का विरोध, अखिलेश बोले- जनता से हार का बदला ले रही भाजपा
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: डीजीपी का सख्त निर्देश, बकरीद पर गोवंश के वध रोकने के लिए करें प्रभावी इंतजाम, रखें खुफिया नजर
विज्ञापन


मालगाड़ी सीतापुर से बुढ़वल रेल लाइन पर टप्पा खजुरिया स्टेशन से बीती रविवार रात गुजर रही थी। परसेंडी रेलवे स्टेशन के पास इसमें धुआं निकलता दिखा। जिस पर स्टेशन मास्टर की सूचना पर परसेंडी स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी रुकवाकर जांच की। धुआं निकलने की जानकारी उच्चाधिकारियों दी गई।

मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों व 4 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लगभग 8 घंटा बीत जाने के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर आरके बांगर डीसीआई लखनऊ, नीतू सिंह सीनियर डीसीएम लखनऊ, सरवन कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर, अरविन्द अग्निहोत्री स्टेशन मास्टर सहित आरपीएफ इंस्पेक्टर सीतापुर, टप्पा खजूरिया, परसेंडी, रमईपर स्टेशन के गैंगमैन सहित भारी संख्या में कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहे। जिस डिब्बे में आग लगी उसमें कोयला, मोबिल, जूते, टायर व बच्चों के खिलौने आदि रखे हुए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें