फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नगर कार्यालय के पास फर्नीचर हाउस में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, बुझाने का प्रयास जारी

Wed, 13 Feb 2019 03:43 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कैसरबाग के बीएन (विश्वेश्वरनाथ) रोड स्थित घनी आबाद में अवैध रूप से चल रहे फर्नीचर गोदाम में बुधवार दोपहर को आग लग गई। गोदाम एक जर्जर भवन में चल रहा था। आग की चपेट में आने से फर्नीचर का सामान धू-धू कर जलने लगा। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे केमिकल के ड्रम से कई तेज धमाके हुए। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के घरों में रहने वाले लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल की गाड़ियों ने करीब सात घंटे की मशक्कत केबाद आग पर काबू पाया। वहीं हादसे की सूचना पर कानून मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने गोदाम के मालिक को नोटिस भेजकर जांच शुरू कराया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग राजकुमार सिंह के मुताबिक चौक पंजाबी टोला निवासी रवीश और अंशू का बीएन रोड पर पंजाब फर्नीचर और मां दुर्गा के नाम से फर्नीचर का बड़ा कारोबार है। भाजपा महानगर कार्यालय के पास एक जर्जर भवन में उनका गोदाम है। क्षेत्राधिकारी कैसरबाग अमित राय के मुताबिक गोदाम में भारी मात्रा में फोम, केमिकल के ड्रम व फर्नीचर रखे थे। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे गोदाम से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगी। आग लगने की जानकारी होते ही गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी वहां शोर मचाते हुए भाग निकले। 

विज्ञापन

आसपास की छतों से पानी फेंककर बुझाने का प्रयास

गोदाम में आग लगने चंद मिनटों में देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम से तेज लपटें निकलने लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही पड़ोसियों ने आस पास की छतों से पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन अंदर रखे फोम और केमिकल की मदद से आग बढ़ती जा रही थी। लोग घरों से बाहर निकल आए।

तेज धमाकों से दहला पूरा इलाका
स्थानीय लोगों केमुताबिक गोदाम में फोम और लकड़ी के सामान के साथ केमिकल के ड्रम रखे थे। आग की चपेट में आने केमिकल के ड्रम तेज धमाके के साथ फटने लगे। धमाके की आवाज से पूरा इलाक दहल गया। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने अपने बच्चों को लेकर बाहर भाग निकले। गोदाम के पीछे रहने वाले आशुतोष राय, आलोक व अन्य लोगों ने अपना घर खाली कर दिया। आशुतोष के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज निकल रही थी कि उनक घर तक आग की तपिश पहुंच गई। डर केकारण उन्होंने परिवार के साथ घर छोड़ दिया। साथ ही केमिकल युक्त धुएं के कारण सांस लेने में काफी दिक्कतें हो रही थी।

दीवार तोड़कर बुझाई आग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय सिंह केमुताबिक आग लगने की सूचना पर हजरतगंज, चौक, बीकेटी, आलमबाग सहित कई फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। संकरी गलियां होने केकारण दमकल की गाड़ियां अंदर तक नहीं पहुंच पा रही थी। गाड़ियों को बाहर मुख्य मार्ग पर ही खड़ा किया गया। इसके बाद पाइप के जरिए आग पर काबू पाने का सिलसिला शुरू हो गया। एक दर्जन गाड़ियों ने सात घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने केलिए अग्निशमनकर्मियों को गोदाम की दीवार तोड़नी पड़ी। गोदाम का बेसमेंट कई मंजिल का होने केकारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंत्री व पूर्व मंत्री पहुंचे

कैसरबाग स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लगने की सूचना पर प्रदेश सरकार के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और सपा सरकार के पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा पहुंच गये। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की। कानून मंत्री ने स्थानीय लोगों को सांत्वना देने केसाथ ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं सपा केपूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने दमकल की गाड़ियों को देरी से पहुंचने का आरोप लगाया।

मानक के विपरीत बना है गोदाम
मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक घनी आबादी में गोदाम अवैध रूप से चल रहा है। गोदाम में बेसमेंट से लेकर कई मंजिल थी। इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र किस आधार पर दी गई। इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं गोदाम में आग से निपटने का कोई इंतजाम नहीं था। गोदाम मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। वहीं एक कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने केबाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें