फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: कार में लगी भीषण आग, बाल बाल बचे झांसी से आए रामलला के दर्शनार्थी

Sun, 16 Mar 2025 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सिविल लाइन ईदगाह के पास जल रहे कूड़े के ऊपर कार खड़ी कर देने से आग लग गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
कार में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइन ईदगाह के पास कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार धू धूकर जलने लगी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि पहले से जल रहे कूड़े पर कार को खड़ा कर देने से हादसा हुआ। कार चालक समेत सभी सवार सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार झांसी के शिप्री बाजार, सिविल लाइन निवासी मनोज अग्रवाल दर्शन करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या धाम जा रहे थे।

तहसील सदर रोड पर ईदगाह के पास कार में आग लग गई। पुलिस ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें