फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: शार्ट सर्किट से बाइक एजेंसी में लगी भीषण आग, बाइकें जलकर राख, लाखों का नुकसान

Fri, 29 Nov 2024 10:58 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के इंहौना में बाइक एजेंसी में आग लगने से तीन बाइकें जलकर राख हो गईं जबकि कई अन्य बाइकें भी जल गईं। घटना से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बाइक एजेंसी में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के इंहोना में देर रात शॉर्ट सर्किट से हीरो बाइक एजेंसी में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया।आग से तीन बाइकें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं जबकि कई अन्य बाइकें भी जल गईं। आग से एजेंसी मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हो गया।
विज्ञापन


इन्हौना थाना क्षेत्र के राजा फतेहपुर में फौजी हीरो बाइक एजेंसी है। जहां देर शाम एजेंसी मालिक शोएब दुकान बंद कर अपने घर चले गए। देर रात करीब 11 बजे एजेंसी के आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एजेंसी में आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही शोएब आनन फानन में एजेंसी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - यूपी: योगी कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, साधे जाएंगे दलित-ओबीसी समीकरण, कई मंत्रियों की छिन सकती है कुर्सी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में 16 पीसीएस अफसरों के तबादले, आठ पीपीएस का भी हुआ ट्रांसफर


जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची इन्हौना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं जबकि कई अन्य मोटरसाइकिलें भी जल गईं। पूरे मामले पर इन्हौना एसओ अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शॉर्ट सर्किट से बाइक एजेंसी में आग लगी थी जिसमें तीन बाइके जली हैं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें