दीपावली पर अग्निकांड की आशंका के मद्देनजर अग्निशमन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। अग्निशमन अधिकारियों ने आतिशबाजी की सभी दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम कराए हैं।
इसके साथ ही रविवार को सभी खास चौराहों पर फायरब्रिगेड की ड्यूटी भी लगाई गई है। सीएफओ हरवीर सिंह मलिक ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर राजधानी के दसों फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा के प्रति अलर्ट किया गया है।
अग्निशमन अधिकारियों ने विभिन्न इलाकों में लगी आतिशबाजी की दुकानों पर पानी और बालू की बाल्टियां रखवाने के साथ दुकानदारों को सचेत किया और अग्नि सुरक्षा के टिप्स दिए।
पटाखों की बड़ी बाजारों में अग्निशमन की एक-एक गाड़ी के साथ टीम की ड्यूटी लगाई गई है। यहां शिफ्ट में कर्मचारी बदलते रहेंगे। ड्यूटी इस तरह लगाई गई है कि कहीं भी हादसे की सूचना पर फायरब्रिगेड जल्दी पहुंच सके।