फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन मंजिला मकान में लगी आग, रेलवेकर्मी घायल

विज्ञापन
बिजनौर के न्यू गुडौरा इलाके में सोमवार रात आग लगने के बाद मकान में भरा धुआं।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बिजनौर के न्यू गुडौरा इलाके में सोमवार रात रेलवे कर्मचारी राकेश कुमार रावत के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों के बीच फंसे राकेश भागने के दौरान सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। दमकलकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

राकेश पत्नी सरिता और दो बेटियों के साथ रहते हैं। सोमवार रात उनका परिवार कहीं गया हुआ था। राकेश भूतल पर बने कमरे में थे। रात 9:30 बजे उन्हें बाहर तेज धुआं उठते दिखा। वह बाहर निकले तो देखा कि लपटें उठ रही थीं। वह चीखते हुए सीढ़ियों से ऊपर जाने लगे। हड़बडाहट में उनका पैर फिसला और वे नीचे आ गिरे।

इस बीच पड़ोसी निकल आए। दमकल और पुलिस को जानकारी दी। अंदर धुंआ भरने से घायल राकेश की तबीयत बिगड़ने लगी। इस बीच आलमबाग फायर स्टेशन से एफएसओ धर्मपाल सिंह चार गाड़ियों के साथ पहुंचे। कॉलोनी में बैरियर लगे होने से दो बड़ी गाड़ियां घर तक नहीं जा सकीं। एफएसओ ने दो छोटी गाड़ियां मंगवाईं।
विज्ञापन


सबसे पहले गेट खोलकर राकेश को निकालकर लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया। फिर एफएसओ टीम के साथ आग बुझाने में लग गए। धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत होने लगी तो ब्रीथिंग ऑपरेटिंग सेट का सहारा लिया गया।
विज्ञापन




पैर टूटा, सिर पर आईं चोटें

सीएफओ अंकुश मित्तल के मुताबिक आशंका है कि घटना के समय राकेश शराब के नशे में थे। उनके सिर पर चोटें आई हैं और एक पैर भी टूट गया है। हालत सामान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें