फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉपिंग मार्ट में लगी आग, जला हजारों का सामान

Tue, 03 Dec 2024 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई में सोमवार को बंद वी-2 शॉपिंग मार्ट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन




तेलीबाग में महाराजा अग्रसेन चौराहे के पास स्थित वी-2 शॉपिंग मार्ट के दूसरे व तीसरे तल पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे आग लग गई। धुआं, लपटें निकलती देख लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को जानकारी दी। दो गाड़ियों से दलमकर कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया। तभी लपटें और विकराल हो गईं। एफएसओ ने फायर स्टेशन हजरतगंज व इंदिरानगर से एक-एक गाड़ी और मंगाई। सांस लेने में दिक्कत होने पर दमकल कर्मियों ने ब्रीदिंग आपरेटस (बीए सेट) पहनकर करीब ढाई घंटे में आग बुझा ली गई।

एफएसओ मामचंद बडगूजर ने बताया कि मार्ट के मालिक के पास एनओसी नहीं थी। मानक के अनुसार अग्निशमन उपकरण नहीं थे। स्प्रिंकलर व अन्य स्मोक सेंसर नहीं लगे थे। मार्ट के बेसमेंट में भी दुकानें थीं। आग शाॅर्ट सर्किट से लगी थी। एमडी राम अग्रवाल के मुताबिक मार्ट करीब छह माह से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें