फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में बोनमैरो की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में बोनमैरो जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन का कहना है पहले जिला अस्पताल में इसकी सुविधा है। अभी तक किसी भी दूसरे अस्पताल में इसकी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में हर दिन करीब तीन से चार हजार मरीज आते हैं। यहां डॉक्टर बीमारी के आधार पर एक या दो मरीजों को बोनमैरो की जांच लिखते हैं। इसके लिए मरीजों को 250 रुपये शुल्क अदा करना पड़ता है। गरीब मरीजों के लिए ये सुविधा मुफ्त है। वहीं, पीजीआई में करीब 350 रुपये देने पड़ते हैं। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अरविंद बताते हैं कि बोनमैरो बायोप्सी के लिए तीन सौ रुपये शुल्क तय है।



कालाजार, मलेरिया व कैंसर की सटीक जांच



ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अरविंद ने बताया कालाजार, मलेरिया व कैंसर की सटीक जांच के लिए बोनमैरो जांच कराई जाती है। इससे बेहतर नतीजे सामने आते हैं। बोनमैरो हड्डियों में पाया जाता है। यह हड्डियों के अंदर भरा हुआ एक मुलायम टिश्यू होता है। यहां से हमारे रक्त का उत्पादन होता है। एक व्यस्क के शरीर में बोनमैरो का भार करीब चार फीसदी रहता है। यानी कि लगभग 2.6 किलोग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें