तेलीबाग। पीजीआई इलाके के कुम्हार मंडी निवासी मदन यादव के घर में रविवार शाम सिलिंडर में गैस रिसाव के कारण रसोई घर में आग गई। हादसे में उनकी पत्नी राधा झुलस गईं। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
कुम्हार मंडी में मदन पत्नी राधा व बेटी मान्या के साथ रहते हैं। मदन ने बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे पत्नी बच्चों के लिए किचन में नाश्ता बना रही थीं। अचानक गैस लीक होने से सिलिंडर में आग लग गई। तेज धमाके के साथ रेगुलेटर सिलिंडर से निकलकर आंगन में जा गिरा। इससे राधा आग की चपेट में आकर झुलस गईं। उन्होंने घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी।
इस बीच पड़ोसी भी आ गए और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। फायर स्टेशन पीजीआई से दमकल कर्मी दो गाड़ियों के साथ आए। दमकल की टीम ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस ने राधा का अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि राधा की हालत अब सामान्य है।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़।