फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में लगी आग

विज्ञापन
वार्ड से बच्चों को लेकर जाते परिजन।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के सर्जरी विभाग में प्रथम तल पर स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में बृहस्पतिवार रात 12 बजे बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों के बीच वार्ड में धुआं भरने से हड़कंप मच गया। भर्ती 50 बच्चों को आनन-फानन सुरक्षित निकाला गया। एनआईसीयू से मासूमों को तत्काल दूसरे वार्ड में भेजा गया। फायर विभाग की टीम ने थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

केजीएमयू में जनरल सर्जरी विभाग के प्रथम तल पर पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग का वार्ड है। यहां लगे बिजली के पैनल में रात 12 बजे तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया और लपटें निकलने लगीं। वार्ड में धुआं भरने से बच्चे खांसने लगे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस होने लगी।
घटना की सूचना मिलते ही केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह टीम के साथ पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद होने से वार्ड में अंधेरा छा गया, लेकिन डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने परिजनों की मदद से सभी बच्चों को तीन दरवाजों से सुरक्षित निकाल लिया। हादसे से सहमे बच्चे परिवारीजनों के सीने से चिपके हुए थे।
विज्ञापन


फिर काम नहीं आए फायर उपकरण
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद आग बुझाने वाले उपकरण काम नहीं आए। वार्ड में धुआं भरने के बावजूद फायर अलार्म नहीं बजा। यह स्थिति तब है जब केजीएमयू प्रशासन फायर उपकरणों के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये फूंक रहा है। इस लापरवाही पर कोई भी अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। वार्ड में भर्ती कई कई बच्चों के हाथों में ड्रिप लगी थी तो कुछ ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। कई बच्चे ऑपरेशन के बाद वार्ड में भर्ती किए गए थे। राहत की बात यह है कि किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा। धुआं छंटने पर सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद रात करीब दो बजे पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड को फिर से शुरू किया गया। दूसरे वार्डों में शिफ्ट किए गए बच्चों को वापस लाकर इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन




कोट्स
सभी बच्चे सुरक्षित हैं। किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बच्चों को दोबारा उसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें