फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार दिन से लावारिस खड़ी कार में मिला निजी कंपनी कर्मी का शव

विज्ञापन
ज्ञानेंद्र 
विज्ञापन
आलमबाग। आशियाना के सालेहनगर चौराहे के पास चार दिन से सड़क किनारे खड़ी लावारिस कार में बृहस्पतिवार को मूलरूप से रायबरेली के बरहा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह (35) का शव पड़ा मिला। परिजनों के अनुसार वह निजी कंपनी में लोन का काम करते थे। वह तीन अगस्त को कार से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। परिजनों ने बताया कि वह काम के सिलसिले में अक्सर दो तीन दिन तक घर नहीं आते थे। इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र कुमार ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह करीब डेढ़ माह से बंगला बाजार के देवीखेड़ा में किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र जब बृहस्पतिवार सुबह तक जब वह घर नहीं लौटे उनका फोन भी बंद था। काफी ढूंढने पर भी कुछ पता नहीं चला। इस बीच बृहस्पतिवार देर रात लोगों को सालेहनगर चौराहे के पास खड़ी एक कार से तेज दुर्गंध का अहसास हुआ। मौके पर पहुंची आशियाना पुलिस ने कार का गेट खोला तो ज्ञानेंद्र सिंह का शव पिछली सीट पर पड़ा था। शव दो से तीन दिन पुराना होने की वजह से सड़ गया था। पुलिस ने ज्ञानेंद्र सिंह की पहचान कर खबर परिजनों को दी। इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है। सूत्र बताते हैं कि ज्ञानेंद्र की हत्या की गई है।



तीन दिन से लावारिस खड़ी की कार, पुलिस थी अनजान
सालेहनगर चौराहे से करीब 200 मीटर की दूरी पर बंगला बाजार पुलिस चौकी है। तीन दिन से ज्ञानेंद्र सिंह की कार लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ी थी और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर कार से दुर्गंध न आती तो घटना का पता ही न चलता। घटनास्थल से ज्ञानेंद्र सिंह के घर व ससुराल की दूरी भी एक किलोमीटर के बीच है। ज्ञानेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी प्रियंका और तीन वर्षीय बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें