फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध फर्नीचर कारखाने में लगी आग

Thu, 01 May 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अवैध फर्नीचर कारखाने में लगी आग
विज्ञापन
लखनऊ। राजाजीपुरम में टेंपो स्टैंड के पास झोपड़ी में अवैध रूप से चल रहे फर्नीचर कारखाने में मंगलवार देर रात आग लग गई। एफएसओ आलमबाग डीपी सिंह के अनुसार दो दमकल वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। आशंका है कि आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विज्ञापन


एसआई परंतप राय के मुताबिक टेंपो स्टैंड से तालकटोरा थाने की ओर जाने वाली सड़क पर सलीम के मकान में सरिया-सीमेंट की दुकान है। मकान के सामने सड़क के उस पार नाले का किनारा पाटकर उन्होंने टिनशेड में फर्नीचर बनाने का कारखाना खोल रखा है। रात करीब 11 बजे कारखाने में अचानक आग लग गई थी। हादसे में जनरेटर, लकड़ियां व फर्नीचर जल गए और कई पेड़ झुलस गए।

ट्रांसफार्मर का केबल जला, सैकड़ों उपभोक्ताओं ने झेला बिजली संकट

नाले के दोनों किनारों पर दर्जनों झोपड़ियां बनी हैं। इसमें कई परिवार रहते हैं। समय रहते आग न बुझती तो लपटों की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो सकता था। कारखाने के पास लगा 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का केबल जल गया। एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इस कारण ई ब्लॉक के सैकड़ों उपभोक्ताओं को एक घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें