फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छेड़छाड़ की शिकायत पर छात्रा के पिता व उनके दोस्त पर हमला

Thu, 01 May 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छेड़छाड़ की शिकायत पर छात्रा के पिता व उनके दोस्त पर हमला
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा निवासी हाईस्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में ठाकुरगंज थाने में हरीनगर निवासी युवक आयुष शुक्ल और उसके परिजनों के खिलाफ बुधवार को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आयुष छात्रा को बीते कई दिनों से स्कूल और कोचिंग जाते समय परेशान कर रहा था। मामला तब बिगड़ा जब शिकायत करने पहुंचे छात्रा के पिता और उनके मित्र पर आरोपी व उसके घरवालों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा एक निजी स्कूल में पढ़ती है। उसका कहना है कि आरोपी लगातार उसका पीछा करता है और आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। शुरू में छात्रा ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर हासिल कर अभद्र मैसेज भेजने शुरू किए, तब उसने परिजनों को आपबीती बताई। मंगलवार रात छात्रा के पिता अपने एक मित्र के साथ आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे, वहां आयुष, उसके पिता अजय शुक्ल और अन्य परिजनों ने दोनों पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। छात्रा के पिता के दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक सप्ताह से नहीं जा रही स्कूल और कोचिंग

पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी आयुष, उसके पिता अजय शुक्ल, अन्य परिजनों और 15–20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मानसिक रूप से आहत है और एक सप्ताह से स्कूल और कोचिंग नहीं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें