फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान में लगी आग, दूसरी मंजिल पर फंसा प्रॉपर्टी डीलर

Sat, 17 Jan 2026 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकान से उठतीं आग की लपटें।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के रोशननगर में शुक्रवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर राज सिंह बिसेन के दो मंजिला मकान में आग लग गई। आग की लपटों में फंसे मकान मालिक राज सिंह बिसेन को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान, घर में लगे एसी का कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। लगभग एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे राज सिंह घर में थे, जबकि परिवार के लोग बाहर धूप में बैठे थे। अचानक, घर में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दो मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता देखकर राज सिंह घबरा गए और किसी तरह सीढि़यों के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंच गए।
जानकारी होने पर स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए और दमकल विभाग को सूचित किया गया। फायर स्टेशन ऑफिसर (एफएसओ) पुष्पेंद्र सिंह टीम और दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। रास्ता काफी संकरा होने के कारण दमकल गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में, दमकल कर्मियों ने पानी की लाइन बिछाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

एफएसओ ने आग की विकरालता को देखते हुए तत्काल आसपास के घरों को खाली कराया। इसी बीच, मकान में लगे एसी का कंप्रेसर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे लोग सहम गए और कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे भी चटक गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

भय के कारण नीचे नहीं उतरे राज

आग और धमाके के डर से राज सिंह बिसेन दूसरी मंजिल से नीचे उतरने को तैयार नहीं थे। दमकल कर्मियों ने उन्हें नीचे लाने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी भयभीत थे। आखिरकार, दमकल टीम ने बाहर से सीढ़ी लगाकर मकान में प्रवेश किया और राज सिंह को सुरक्षित बाहर निकाला। एफएसओ पुष्पेंद्र सिंह के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण एसी में हुआ शॉर्ट सर्किट था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें