फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए के पार्क में करंट से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पेपर मिल वार्ड के भीखमपुर स्थित उर्मिला उपवन में शुक्रवार को करंट लगने से एलडीए की कार्यदायी संस्था के कर्मचारी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार ने मामला दबाने के लिए पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव गायब करवा दिया। भाजपा पार्षद राजेश सिंह गब्बर की सूचना पर मौके पर पहुंची महानगर पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक एलडीए के पार्क में काम करते वक्त बहराइच के कल्लू (45) करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि हादसे से घबराए ठेकेदार और उसके साथियों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए पुलिस को खबर नहीं दी और शव को हटाकर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पार्षद राजेश सिंह गब्बर ने महानगर पुलिस को सूचना दी।
स्थानीय लोगों और पार्क के कर्मचारियों से पूछताछ में हादसे की पुष्टि हुई, पर शव नहीं मिला। महानगर पुलिस ठेकेदार के संभावित ठिकानों और आसपास के अस्पतालों में शव की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से मौत और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने कहा है कि सचिव विवेक श्रीवास्तव से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। मामले की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें