फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अपार्टमेंट में लगी आग, लपटों से घिरे बच्चे को बचाया

Sun, 15 Mar 2026 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फ्लैट से निकलतीं आग की लपटें, घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग व जला पड़ा गृहस्थी का सामान।
विज्ञापन
पारा। सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी में शनिवार सुबह तीन मंजिला अपार्टमेंट के दो तलों पर आग लग गई। आग की लपटों में फंसे नौ वर्षीय बच्चे को पड़ोसी ने किसी तरह बाहर निकाला। इस बीच फ्रिज का कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। दमकल कर्मियों ने एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में तीन मंजिला अपार्टमेंट के भूतल पर ई रिक्शा चालक मोहम्मद इरशाद, पत्नी रूबी, दो बेटियों और नौ वर्षीय बेटे फरहान के साथ रहते हैं। पहली मंजिल पर दीपा, दूसरे और तीसरे तल पर अन्य परिवार रहते हैं। शनिवार सुबह इरशाद ई रिक्शा चलाने गए थे। उनकी बड़ी बेटी राशन लेने गई थी। पत्नी और एक बेटी भी बाहर गई हुई थीं। घर में अकेले फरहान सो रहा था। देखते ही देखते आग पहली मंजिल पर पहुंच गई। आग में फंसे फरहान की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी मो. सैफ फ्लैट में दाखिल हुए। उन्होंने कंबल की मदद से फरहान को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी दमकल और पारा पुलिस को दी गई। वहीं, दीपा भी किसी तरह से बाहर आ गईं।
धमाकों से चिटके खिड़कियों के शीशे

लोग सबमर्सिबल से आग पर काबू पाने लगे। इस बीच इरशाद के घर में रखे फ्रिज का कंप्रेसर तेज धमाके के साथ फट गया। इस कारण इरशाद और दीपा के फ्लैट की खिड़कियों में लगे शीशे टूट गए। इस बीच एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह एक गाड़ी और टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले इरशाद के घर में रखे सिलिंडर को बाहर निकाला। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लोगों ने दमकल कर्मियों पर एक घंटे देर से पहुंचने का आरोप लगाया। एफएसओ का कहना है कि आरोप निराधार हैं। हादसे की जानकारी मिलते वह टीम के साथ रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए जुटाई थी गृहस्थी, सब राख
इरशाद का कहना है कि कुछ ही दिन में बेटी अल्फिशा की शादी होनी थी। तैयारियां चल रही थीं। बेटी को देने के लिए गृहस्थी का सामान खरीदा था। आग में गृहस्थी के साथ ही 13 हजार रुपये, राशन व अन्य सामान जलकर राख हो गए। लोगों ने इरशाद के परिवार को खाना पहुंचाया और कुछ आर्थिक मदद भी की।

Next
AU ऐप में पढ़ें