फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विज्ञापन कंपनी के दफ्तर में लगी आग, सामान जलकर राख

Thu, 02 Oct 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विभूतिखंड ​स्थित विज्ञापन कंपनी के दफ्तर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित एक बिल्डिंग के दूसरे तल पर बने विज्ञापन कंपनी के दफ्तर में मंगलवार देर रात आग लग गई। मौके पर पहुंची गोमतीनगर, हजरतगंज और इंदिरानगर से तीन दमकल गाड़ियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गोमतीनगर फायर स्टेशन अफसर सुशील कुमार ने बताया कि रात लगभग एक बजे वर्जिन एडवर्टाइजमेंट के कार्यालय में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर गोमतीनगर फायर स्टेशन से दमकल से दो गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की पर धुएं की वजह से दिक्कत होने लगी। इस बीच इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की एक गाड़ी और हजरतगंज फायर स्टेशन से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बुलाया गया। इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग से दफ्तर में रखा सामान जल गया है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विभूतिखंड स्थित विज्ञापन कंपनी के दफ्तर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

विभूतिखंड स्थित विज्ञापन कंपनी के दफ्तर में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें