लखनऊ। चौक स्थित टेढ़ी बाजार इलाके में शनिवार देर रात पूजन सामग्री और सजावटी सामान के एक गोदाम में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग विकराल हो गई। सूचना पाकर चौक पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि गोदाम चौक के नक्खास शाहगंज निवासी रॉकी का है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। रॉकी की यहियागंज इलाके में दुकान है। उनका कहना है कि आग से करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।