फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइट-झूमर की दुकान में लगी आग, 50 लाख का नुकसान

Wed, 08 Apr 2026 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।
विज्ञापन
लखनऊ। नाका में मंगलवार सुबह गुरुद्वारा रोड स्थित लाइट-झूमर की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग बुझा ली।
विज्ञापन

योगेश छाबड़ा की गुरुद्वारा रोड पर बेसमेंट में महिमा इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। दुकान में फैंसी लाइट और झूमर का कारोबार होता है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे लोगों ने दुकान से आग की भीषण लपटें और धुएं का गुबार उठता देखा। आसपास के लोगों ने योगेश, पुलिस और दमकल को सूचना दी। लोग निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश करे लगे। पर दुकान बंद होने के कारण आग काबू में नहीं हो सकी।

हजरतगंज फायर स्टेशन एफएसओ रामकुमार रावत तीन गाड़ियों और टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने शटर काटकर अंदर प्रवेश किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसओ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दुकानदार योगेश के अनुसार, इस घटना में उनका 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

नाका स्थित दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौजूद भीड़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें