फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट से पेट्रोल पंप परिसर में लगी आग, एक कर्मी झुलसा

Sun, 27 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आग से झुलसा पेट्रोल पंप कर्मी सूरज।
विज्ञापन
आलमबाग। चंदर नगर में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे कोहली पेट्रोल पंप परिसर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में एक कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गया। स्टाफ ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आलमबाग बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर डीजल टैंक के पास बने छोटे एयर टैंक में पानी भर गया था। कर्मचारी बाल्टी से पानी भरकर बाहर निकाल रहे थे। इस बीच एयर टैंक के पास लगे अर्थिंग की तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।
आग की लपटों को देख ग्राहक और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आग ज्यादा बढ़ती कि इससे पहले कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरण से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी और कुछ ही देर में आग बुझा ली गई। इस दौरान कर्मचारी सूरज का हाथ झुलस गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आग से पंप के बाउंड्री वॉल पर लगे पोस्टर भी जल गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि सूरज की हालत सामान्य है। फिलहाल जांच के बाद ही आग लगने का असल कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें