दुकानों में बिक रहीं छतरियां और रेनकोट
लखनऊ। पिछले दिनों बारिश थमने के बाद दुकानदारों को लगा कि बारिश का सीजन खत्म हो गया है। उन्होंने बरसाती सामान को भी पैक कर अंदर रख दिया था लेकिन पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने बाजार का मिजाज फिर बदल दिया। बरसाती बाजार फिर से सज गया है। दुकानों और फुटपाथों पर सजी छतरियों और रेनकोट की मांग बढ़ने लगी है। अमीनाबाद के कारोबारी अराध्य माहेश्वरी के मुताबिक दोपहिया से चलने वालों में रेनकोट की मांग ज्यादा बढ़ी है। बच्चों के लिए लोग रंगीन छतरियां और रेनकोट भी खूब खरीद रहे हैं। बताया कि उनकी दुकान से पिछले दो दिनों में करीब 100 छतरियों और रेनकोट की बिक्री हुई है।
कैसरबाग के कारोबारी ने राजेश महाजन ने बताया कि बरसात खत्म होने के बाद काफी छतरियां व रेनकोट स्टॉक में बच गए थे। इस सीजन और बिक्री की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन दो दिन की बारिश में ही लगभग सारा स्टॉक निकल गया। निशातगंज की फुटपाथ पर छतरी, रेनकोट बेच रहे सुमेर ने बताया कि पिछले दो दिन में सबसे अधिक रेनकोट बिके हैं। कमोबेश यही स्थिति शहर के सभी कारोबारियों की है। सभी ने बताया कि पिछले दो दिन में बारिश से जुड़े सामान की मांग दोबारा पैदा कर दी है।
दुकानों में बिक रहीं छतरियां और रेनकोट