फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान के घर लगी आग, तीन मवेशियों की जलकर मौत

विज्ञापन
किसान के घर लगी आग का अफसरों ने लिया जायजा।
विज्ञापन
नगराम। क्षेत्र के खरगापुर गांव में शुक्रवार दोपहर किसान के घर में आग लग गई। इसमें तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। घटना के कारण का पता नहीं चला है। रामचरण शर्मा ने बताया कि दोपहर को वह काम से बाहर गए हुए थे और परिवार दूसरे मकान में था। करीब एक बजे मकान में आग लग गई। लपटें छप्पर तक पहुंच गई। पड़ोसियों ने इसके नीचे बंधी गाय को सुरक्षित निकाल लिया, पर दो भैंसों और एक बछिया को नहीं छुड़ा पाए। एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अजय जायसवाल, लेखपाल आलोक वर्मा व अन्य राजस्व कर्मी पहुंचे और नुकसान का निरीक्षण किया। अजय जायसवाल ने बताया कि पीड़ित को शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता दिलाई जाएगी। पशु चिकित्साधिकारी नगराम डॉ. सुनील ने बताया कि पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे प्रशासन को भेजा जाएगा। उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने कहा कि लेखपाल की आख्या मिलने के बाद पीड़ित किसान को नियमानुसार मदद दी जाएगी।

किसान के घर लगी आग का अफसरों ने लिया जायजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें