लखनऊ। गोमतीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष में शनिवार को आग लग गई। कॉलेज परिसर में उत्तर प्रदेश शिक्षा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक आचार्य की परीक्षा के लिए अभ्यर्थी बैठे थे। घटना की वजह से करीब 30 मिनट तक परीक्षा बाधित रही।
शिक्षा चयन आयोग की ओर से सहायक आचार्य की परीक्षा दो पालियों में प्रस्तावित थी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सहित आठ केंद्रों पर सहायक आचार्य पुनर्परीक्षा का आयोजन हुआ। करीब छह हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, रविवार को भी परीक्षा होगी।
राजकीय महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य व परीक्षा केंद्र व्यवस्थापिका निताशा सिन्हा के अनुसार, पहली पाली की परीक्षा में 190 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने से पहले प्रधानाचार्या कक्ष में आग लगी थी। परीक्षार्थियों को दूसरे कक्ष में बैठाया गया। किसी तरह की हानि नहीं हुई। फायर स्टेशन गोमतीनगर कंट्रोल रूम के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे के आसपास आग लगी थी। इसकी सूचना 9:13 पर दी गई। स्कूल के एक कमरे में एसी सर्किट के कारण आग लगी। 30 मिनट में लपटों पर नियंत्रण पा लिया गया।
गोमतीनगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्ष में शनिवार को आग लग गई।