फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो छात्रों पर हमले में मामूली धाराओं में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलएलबी के दो छात्रों पर बृहस्पतिवार शाम असलहे की बट से हमले व हवाई फायरिंग के मामले में तीन नामजद और नौ अज्ञात के खिलाफ मामूली धारा में एफआईआर हुई है। पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है।
विज्ञापन

बीबीडी क्षेत्र की रॉयल एन्क्लेव आतिफ विहार कॉलोनी निवासी ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह के मुताबिक उनके दोस्त राज अग्रहरि की युवती से फोन पर बातचीत होती है। यह मयंक चौबे को बुरा लगता था। बृहस्पतिवार शाम उसने राज को फोन पर मारने की धमकी दी और फिर बातचीत के लिए सिटी लॉ कॉलेज के बाहर बुलाया। राज और सूर्य पहुंचे तो मयंक व उसके साथियों ने मारपीट की। इसमें सूर्य का सिर फट गया।

देर रात मयंक चौबे, आयुष पांडेय, निहाल सिंह और अज्ञात के खिलाफ दंगा करने सहित अन्य मामूली धारा में एफआईआर हुई। बीबीडी थाने के अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें