फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की मौत के मामले में पत्नी, उसके प्रेमी और सास-ससुर पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
अनिल। 
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के मामा कॉलोनी निवासी लापता अनिल श्रीवास्तव (21) की मौत के मामले में रविवार रात पत्नी पलक, प्रेमी अजीत विश्वकर्मा, सास पूनम और ससुर मल्हू के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनिल की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


अनिल फूड स्टॉल पर काम करते थे। 25 नवंबर 2024 को दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी पलक से शादी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद भी पत्नी, प्रेमी से बात करती थी। इसी बात पर 11 अप्रैल की रात अनिल व पलक के बीच मारपीट हुई। 12 अप्रैल को पत्नी ने घरवालों को बताया कि अनिल पीपा पुल से कूदने की धमकी देकर निकले हैं।

सभी लोग पीपा पुल पहुंचे पर कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने 14 अप्रैल को मड़ियांव थाने में अनिल की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह अनिल का शव दाउदनगर के 60 फुटा रोड स्थित नाले में मिला।
विज्ञापन




पिता गुड्डू श्रीवास्तव की तहरीर पर मड़ियांव थाने में पत्नी, उसके प्रेमी, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस सर्विलांस की मदद से भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें