फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा चालक की मौत में पत्नी समेत छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम की आनंद विहार कॉलोनी में ई रिक्शा चालक आशीष सोनी (40) की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई आशीष की मां मिथिलेश स्वर्णकार की तहरीर पर की है। पुलिस ने घटनास्थल से हमले में इस्तेमाल किए गए तवे और खून के धब्बे लगे बिस्तर को कब्जे में लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं। आशीष का ई रिक्शा भी तपस्या के घर के बाहर खड़ा मिला था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी तपस्या और परिवार के पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीजीआई के तेलीबाग निवासी आशीष ने वर्ष 2013 में आनंद विहार कॉलोनी निवासी तपस्या सिंह से प्रेम विवाह किया था। दोनों करीब पांच वर्षों से अलग रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह बेटी को साथ ले जाने को लेकर आशीष और तपस्या के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर तपस्या ने आशीष के सिर पर तवे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आशीष को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई।
नाम हटाने का दबाव बनाने का आरोप
आशीष की मां मिथिलेश ने जानकीपुरम थाने में कुछ नाम बढ़ाने की दूसरी तहरीर दी। परिवार का आरोप है कि पुलिस तहरीर में दिए गए कुछ नामों को हटाने का दबाव बना रही है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आशीष पर भी कई थानों में मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें