माल। माल के भेलियापुरवा गांव निवासी विवाहिता मनीषा (30) ने की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, रविवार को मनीषा का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला था। मृतका की मां सोनी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतका के पति अमित यादव, सास उषा यादव और ससुर रामकरन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।