लखनऊ। विभूतिखंड के मंत्री आवास के पास स्थित देवांश अस्पताल के निदेशक व एक एंबुलेंस चालक पर तीमारदार ने अवैध वसूली व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने तीमारदार को गुमराह कर देवांश अस्पताल में भर्ती कराया जहां आराम न मिलने पर डिस्चार्ज करने की बात कही तो धमकी देकर 80 हजार रुपये वसूले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, अयोध्या के कुमारगंज मिल्कीपुर में हरिश्चंद्र की मां काफी बीमार थीं। इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू ले ला रहे थे लेकिन रास्ते में एंबुलेंस चालक ने झांसा देकर देवांश अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान उससे यहां 80 हजार रुपये जमा कराए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत विभूतिखंड थाने में की। जहां निदेशक अखिलेश पांडेय व एंबुलेंस के चालक के खिलाफ तहरीर दी।