फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: बैंक में खाता खुलवाया, 45 लाख का रुपये का लोन करवाया और फिर भाग निकले

Thu, 15 Dec 2022 02:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एसबीआई की एक शाखा में चार लोगों ने खाता खोला और 45 लाख रुपये का लोन करवाया और फिर खाता बंद कर गायब हो गए। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंशी पुलिया स्थित एसबीआई की शाखा में चार लोगों ने खाता खुलवाया। इसके बाद बैंक से 45.10 लाख का लोन कराया और खाता बंद कराकर भाग निकले। बैंक ने पड़ताल की तो आरोपियों ने किस्ते नहीं दी थीं। मामले में बुधवार को शाखा प्रबंधक ने गाजीपुर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, अवध विहार स्थित भागीरथी एन्क्लेव निवासी मोहित कुमार गुप्ता भारतीय स्टेट बैंक की मुंशी पुलिया में शाखा प्रबंधक हैं। हुसैनाबाद निवासी सैयद हुसैन असगर जैदी, निगोहां के सोनू बाजपेयी, गोमतीनगर निवासी सुनीता देवी और इंदिरानगर की निधि रस्तोगी ने वेतन खाता खुलवाया।

इसके बाद हुसैन असगर जैदी ने 3 लाख व 5.10 लाख रुपये का लोन कराया। इसी तरह सोनू बाजपेयी ने 8.10 लाख, सुनीता देवी ने 9.30 और 8.10 लाख और निधि रस्तोगी ने 11.50 लाख का लोन कराया। एक-दो किस्तें दीं और खाता संचालन बंद कर दिया। इसके बाद अचानक सभी खाते बंद करा दिए। संबंधित खाताधारकों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो बंद मिले। पते भी फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें