फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान के नाम पर वृद्धा से 46 लाख ऐंठे

Wed, 21 May 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकान के नाम पर वृद्धा से 46 लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानपुर के सीताकुंड निवासी वृद्धा सरिता श्रीवास्तव ने चिनहट की अशरफ विहार कॉलोनी में रहने वाले यश बिल्डर्स के मालिक सतपाल सिंह पर मकान के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरिता के मुताबिक वह किडनी व दिल की बीमारी से पीड़ित हैं। इलाज के लिए लखनऊ आना पड़ता था। वह लखनऊ में ही मकान खरीदना चाहती थीं। इस संबंध में उनकी मुलाकात सतपाल से हुई थी। सतपाल ने सरसवां के शंकर विहार कॉलोनी में मकान दिखाया। सौदा 48 लाख में हुआ था। उन्होंने 46 लाख का भुगतान कर दिया। 12 दिसंबर 2024 को सतपाल रजिस्ट्री से मुकर गया। विरोध पर हत्या की धमकी दी। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन


सैन्यकर्मी से मकान के नाम पर 28 लाख की ठगी

लखनऊ। पीजीआई इलाके के तेलीबाग निवासी सैन्यकर्मी अभिषेक थापा ने प्रॉपर्टी डीलर मनीष कुमार के खिलाफ 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। अभिषेक आर्मी मेडिकल कोर में तैनात हैं। उनके मुताबिक काफी समय पहले दोस्त कवियारसन के साथ मकान खरीदने के सिलसिले में तोपखाना बाजार निवासी प्रापर्टी डीलर मनीष से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने पीजीआई में मकान दिखाया था। सौदा 28 लाख में तय हुआ था। आरोप है कि भुगतान के बाद भी मनीष ने कब्जा नहीं दिलाया। छानबीन में पता चला कि ठग ने फर्जी रजिस्ट्री भी की थी। मनीष के साथ मनोज और रोशनी मिले हुए थे। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें