फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : विभागीय जांच में बचाने के नाम पर इंस्पेक्टर से 13 लाख की ठगी, जेसीपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस

Tue, 30 Aug 2022 08:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

विभागीय जांच में बचाने के नाम पर इंस्पेक्टर से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित इंस्पेक्टर ने जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया से गुहार लगाई। इसके बाद विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट ब्लूमबर्ग टॉवर निवासी उपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ठगी के मामले मे इंस्पेक्टर ने ठगी का केस दर्ज कराया। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभागीय जांच में बचाने के नाम पर इंस्पेक्टर अनिल प्रताप सिंह से ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित इंस्पेक्टर ने जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया से गुहार लगाई। इसके बाद विभूतिखंड थाने में ओमेक्स हाइट ब्लूमबर्ग टॉवर निवासी उपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, अनिल प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। अनिल ने बताया कि एक विभागीय जांच के कारण जून 2018 से सितंबर 2018 तक वह आईजी जोन कार्यालय लखनऊ में संबद्ध थे। 

विज्ञापन


चिनहट निवासी उनके मौसेरे भाई सुग्रीव सिंह के जरिये ही उपेंद्र से मुलाकात हुई थी। उपेंद्र ने जांच खत्म कराने के नाम पर 13.80 लाख रुपये लिया था, जबकि इससे पहले ही विभागीय जांच खत्म हो गई। जब रकम वापसी के लिए कहा गया तो उपेंद्र ने तीन बार में एक लाख रुपये ही लौटाए। बाकी 12.80 लाख देने के नाम पर टालमटोल करता रहा। छह अगस्त को अनिल ने कॉल की तो उपेंद्र जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उन्होंने जेसीपी कानून व्यवस्था से शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें