फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर संस के खिलाफ दस लोगों ने दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये ऐंठने वाली आर संस कंपनी पर 24.69 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा
विज्ञापन

आर संस इंफ्रालैंड डेवलपर्स के खिलाफ दस लोगों ने शनिवार देर शाम गोमतीनगर थाने में 24.69 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार दुबे ने बताया कि कंपनी के एमडी आशीष श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव और कर्मचारी तरन्नुम और तबस्सुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
प्रयागराज निवासी रविशंकर के मुताबिक, 2013 में उन्होंने आर संस कंपनी के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में संपर्क किया था।
कंपनी अधिकारियों ने उन्हें गोसाईंगंज स्थित नई जेल रोड योजना में एक हजार वर्गफीट का प्लॉट बुक कराया और किस्तों में 3.11 लाख रुपये अदा किए थे।
लेकिन, कंपनी ने न तो उन्हें जमीन दी और न ही रुपये लौटाए। बाद में कंपनी के लोग कार्यालय बंद करके भाग निकले।
इनके साथ हुई ठगी
प्रयागराज निवासी देवेंद्र कुमार पांडेय से 3.15 लाख, जय प्रकाश से 3.11 लाख, हरदोई निवासी उमेश चंद्र शुक्ला से तीन लाख, गुडंबा निवासी प्रतिमा श्रीवास्तव से 3 लाख, नोएडा निवासी विभा श्रीवास्तव से 3 लाख, निमिशा से 3 लाख, चिनहट निवासी अनीता राय से 1.74 लाख और किरण राय ने 1.70 लाख रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर संस के खिलाफ एक और ठगी का मुकदमा
जमीन के नाम पर निवेशकों से करोड़ों रुपये ठगने वाली कंपनी आर संस के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ। गोमतीनगर थाने में विकल्पखंड-2 सीबीसीआइडी कॉलोनी निवासी रितु सिंह ने तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि कंपनी के देवा रोड स्थित जीवनदीप योजना के तहत तीन लाख में एक फ्लैट लिया था। जिसकी रजिस्ट्री 2014 में ही बाराबंकी के नवाबगंज तहसील में हो गई थी। लेकिन काफी समय बाद भी कंपनी ने उन्हें कब्जा नहीं दिलाया। शिकायत पर कंपनी के एमडी आशीष श्रीवास्तव व सहयोगी सुशील श्रीवास्तव गालियां व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें