फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति सहित चार पर ९७ लाख हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने के बाद हड़पे 97 लाख रुपये, ठग दंपती सहित चार पर मुकदमा
विज्ञापन

गोमतीनगर के विशालखंड-एक निवासी बृजभवन चौबे ने मकान बेचने के नाम पर दंपती समेत चार के खिलाफ 97.94 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा आशियाना थाने में दर्ज कराया है।
आरोपियों में विभवखंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर राम सूरत, पार्टनर नरेंद्र सिंह चौहान, उसकी पत्नी उषा व बेटा नाबिंद्र है।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना विश्वजीत सिंह के मुताबिक, बृजभवन ने बेटे अमित के लिए एक मकान खरीदने के लिए विभवखंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर राम सूरत से संपर्क किया।
विज्ञापन

राम सूरत ने बताया कि पार्टनर नरेंद्र सिंह चौहान का एलडीए कॉलोनी में अच्छा मकान है। जिसे वह बेचना चाहते हैं।
रामसूरत ने उनकी मुलाकात नरेंद्र, उसकी पत्नी ऊषा व बेटे नाबिंद्र से कराई। मकान पसंद आने पर सौदा 79.50 लाख रुपये में तय हुआ।
यही नहीं, 23.40 लाख रुपये एडवांस ले लिए, लेकिन आरोपियों ने रजिस्ट्री नहीं की। बृजभवन के मुताबिक, छानबीन में पता चला कि आरोपियों ने किसी अजय कुमार नाम के व्यक्ति से मकान की रजिस्ट्री कर रखी थी।
विज्ञापन

लेकिन आरोपियों के जिम्मेदारी लेने और रजिस्टर्ड एग्रीमेंट में इस बात का उल्लेख करने पर उन्होंने शेष 60.61 लाख रुपये देकर लिखापढ़ी कर ली।
एग्रीमेंट के बाद नरेंद्र व रामसूरत ने उनसे कुल 97.94 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद से बेटा अमित परिवार संग मकान में रहने लगा।
इस बीच आरोपियों ने उक्त मकान किसी दूसरे को बेचने की कोशिश की। आरोप है कि दो सितंबर को राम सूरत व नरेंद्र साथियों संग मकान में घुस आए और असलहे के बल पर मारपीट कर धमकाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें