फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफंड के चक्कर में जालसाज ने उढ़ाए 66 से अधिक रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
फूड आइटम का 74 रुपये रिफंड लेने में खाते से उड़ गए 67 हजार
विज्ञापन

विकास नगर सेक्टर-छह निवासी सुमित साहू ने खाने के ऑर्डर का 74 रुपये रिफंड लेने के लिए स्वीगी के नंबर पर कॉल की। लेकिन जालसाज ने झांसा देकर सुमित के केनरा बैंक के खाते से 67 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है।
सुमित साहू ने बताया कि बुधवार सुबह उन्होंने ऑन लाइन फूड कंपनी स्वीगी से आइटम बुक कराया था। करीब साढ़े आठ बजे डिलीवरीमैन छोला-भठूरा तो लेकर आया, लेकिन उसमें ब्रेड पकौड़ा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके रिफंड के करीब 74 रुपये थे। सुमित ने बताया कि रिफंड के लिए उन्होंने स्वीगी के एप पर जाकर नंबर लिया और कॉल की।
फोन उठाने वाले समस्या पूछी और पैसा वापस आने का आश्वासन दिया। डिटेल लेने के बाद कॉलर ने कहा कि आपके मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा।
जैसे ही सुमित ने ओटीपी बताया कि इसके बाद उनके खाते से पहले 74 रुपये निकले। फिर इसके बाद 9500 रुपये और बाद में 40424 रुपये और 17 हजार रुपये निकल गए।
मेसेज आने पर सुमित ने बैंक फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में शिकायत दर्ज कराने वाला नंबर भी बंद हो गया।
इससे परेशान होकर सुमित ने पहले एसएसपी कार्यालय जा कर तहरीर दी। यहां से संबंधित थाने विकास नगर भेजा गया। यहां इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ला ने ऑनलाइन मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें