फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिली किशोरी, लगाया दो महिलाओं पर अपहरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मिली किशोरी, लगाया दो महिलाओं पर अगवा करने का आरोप
विज्ञापन

कैसरबाग से मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता 14 वर्षीय किशोरी चौबीस घंटे बाद दिल्ली के एक होटल में मिल गई।
होटल मालिक का फोन आने पर परिवारीजन तुरंत दिल्ली रवाना हो गए। वहां उसने दो महिलाओं पर नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने का आरोप लगाते हुए सनसनी मचा दी।
फिलहाल देर रात परिवारीजन उसे सकुशल लखनऊ ले आए। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। उसने जो भी घटनाक्रम बताया है, उसकी छानबीन की जा रही है।
किशोरी का कहना है कि वह घर से नाराज होकर मौलवीगंज निवासी अपनी बुआ के घर जा रही थी तभी सुंदरबाग के पास दो महिलाओं ने उसे रोक लिया।
महिलाएं बुर्का पहने थीं। पास आते ही उन्होंने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जब वह होश में आई तो खुद को बस में पाया। बुर्का पहने महिलाएं उसके पास ही बैठी थीं।
विज्ञापन

किशोरी के मुताबिक, नशीले पदार्थ की वजह से वह पूरी तरह से होश में नहीं थी। उसका सिर चकरा रहा था। बस में वह बीच-बीच में होश में आती तो महिलाओं की बातचीत सुनती।
दोनों महिलाएं किसी दूसरी भाषा में बात कर रही थीं। किशोरी का कहना है कि उसे होश आने पर महिलाएं धमका देती थीं। महिलाओं के बीच हो रही बातचीत में किशोरी सिर्फ बार-बार इस्तेमाल हो रहा ‘पुलिस’ शब्द ही पहचान सकी।
बाकी वह क्या बोल रहीं थी, उसके कुछ भी समझ में नहीं आया। सुबह जब उसे होश आया तो महिलाएं जा चुकी थीं। उसने खुद को दिल्ली में पाया। वह घबराकर रोने लगी तो बस में बैठी दो अन्य महिलाओं ने उसकी मदद की।
वह उसे अपने साथ ऑटो में ले गईं और पहाड़गंज इलाके में एक होटल के सामने उतार दिया। महिलाओं ने उसे होटल भेजा और वहां से परिवारीजनों से संपर्क करने को कहा।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि होटल पहुंचकर उसने वहां के मैनेजर को अपनी मां का मोबाइल नंबर दिया, इसके बाद उसने फोन कॉल करके उन्हें दिल्ली बुलाया।
हालांकि, पुलिस किशोरी की कहानी को संदिग्ध मान रही है। इंस्पेक्टर ने कहा कि किशोरी ने जो जानकारियां दी हैं, उसके बारे में पड़ताल की जा रही है।
उसने जिस जगह से अगवा करने की बात कही है, वहां व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
जानिए क्या था मामला
किशोरी मंगलवार सुबह घर से निकली और लापता हो गई। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन उसकी तलाश करने का प्रयास नही किया गया। इससे नाराज परिवारीजनों व इलाकाई लोगों ने लालकुआं चौराहा पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया था। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कर उसकी फेसबुक प्रोफाइल खंगाली और दो किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि, पूछताछ के दौरान एक किशोर की हालत बिगड़ गई तो पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। छानबीन में पता चला था कि तीन दिन पहले किशोरी को उसकी मां ने किसी काम को लेकर थप्पड़ मार दिया था जिससे वह नाराज थी। मंगलवार सुबह वह इसी वजह से बुआ के घर जा रही थी तभी लापता हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें