फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एपीके फाइल भेजकर युवक के खाते से निकाले 6.5 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हसनगंज के डालीगंज निवासी भौम चंद्र मनी के मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर साइबर जालसाज ने उनके बैंक खाते से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने 13 अक्तूबर को हसनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भौम चंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले साइबर ठग ने उनके मोबाइल पर एपीके फाइल भेज दी। मोबाइल पर अपने आप गूगल अपडेट होने लगा। इसे रोकने की कोशिश की तो मोबाइल ने काम करना बंद कर दिया। इस पर उन्होंने मोबाइल छोड़ दिया। कुछ दिन बाद बैंक से एक मेल मिला। इसमें बैंक खाते से 6.5 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी थी। पीड़ित ने घटना की जानकारी साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 में दी। इसके बाद हसनगंज थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर चितवन कुमार ने बताया कि तफ्तीश साइबर सेल कर रही है। रकम फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।

साइबर ठगी से बचाव

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर आलोक राव ने बताया कि साइबर ठग ग्रीन गैस कनेक्शन और बिजली बिल के नाम पर एपीके फाइल भेजते हैं। इसलिए किसी अनजान लिंक या एपीके फाइल को कभी इंस्टॉल न करें। सही एप प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। क्योंकि एपीके फाइल इंस्टॉल होते ही आपका फोन हैक हो जाता है। ओटीपी, बैंक मैसेज समेत सब ठग के पास चला जाता है। ट्रेडिंग में गारंटीड रिटर्न- ये सब जाल है। शुरू में छोटा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीतते हैं, फिर बड़ी रकम लगवाते हैं और एप बंद कर देते हैं। सेबी रजिस्टर्ड कंपनी के बिना कोई भी हाई रिटर्न स्कीम फ्रॉड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी होने पर क्या करें

- तुरंत 1930 हेल्पलाइन या http://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

- पैसे ट्रांसफर का स्क्रीनशॉट, एपीके फाइल का नंबर, चैट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें